Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

फिल्म 'भूल चूक माफ' कमाई के मामले में 50 करोड़ के पार

दोनों की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग को लेकर फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं। अब नजर डालते हैं कि फिल्म ने अपने 9वें दिन कितनी कमाई की।

01 Jun 2025

फिल्म 'भूल चूक माफ' कमाई के मामले में 50 करोड़ के पार

'भूल चूक माफ' सिनेमाघरों में रिलीज़ होते ही दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि इसकी कमाई में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है। कहानी की पकड़ और दिलचस्प प्लॉट ने जहां दर्शकों को बांधे रखा है, वहीं राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने भी फिल्म को खास बना दिया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग को लेकर फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं। अब नजर डालते हैं कि फिल्म ने अपने 9वें दिन कितनी कमाई की।

सैकनिल्क के अनुसार 'भूल चूक माफ' ने अपनी रिलीज़ के 9वें दिन शानदार उछाल दर्ज की है। शनिवार को फिल्म ने 5.39 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे साफ है कि वीकेंड का इसे भरपूर फायदा मिला। ऐसे में अब सबकी निगाहें रविवार की कमाई पर टिकी हैं, जहां उम्मीद की जा रही है कि फिल्म और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिससे यह साफ है कि शनिवार को ग्रोथ देखने को मिली है। अब तक 'भूल चूक माफ' की 9 दिनों की कुल कमाई भारत में 52.78 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी पहली बार फिल्म 'भूल चूक माफ' में नजर आई है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। दोनों की केमिस्ट्री को काफी सराहा जा रहा है। फिल्म में संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, इश्तियाक खान और अनुभा फतेहपुरिया जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सिनेमाघरों में दमदार कमाई के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर आने की तैयारी में है। ‘भूल चूक माफ’ का डिजिटल प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर जून के मध्य में किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी सटीक रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म 'भूल चूक माफ' कमाई के मामले में 50 करोड़ के पार
दोनों की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग को लेकर फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं। अब नजर डालते हैं कि फिल्म ने अपने 9वें दिन कितनी कमाई की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News